खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप:लापता होने के 2 दिन बाद मिली लाश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुआवजे और जांच की मांग

Oct 01, 2026 - 14:55
0
खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप:लापता होने के 2 दिन बाद मिली लाश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुआवजे और जांच की मांग
जौनपुर के शाहगंज तहसील में दीपक विश्वकर्मा (30) की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 30 अगस्त की रात मुजक्कीपुर गांव से लापता हुए दीपक का शव 1 सितंबर की सुबह घर से करीब 700 मीटर दूर खेत में मिला था। अब परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गुरुवार को परिजन और ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार के लिए आर्थिक सहायता, भूमि का पट्टा और सुरक्षा की मांग रखी। परिवार का कहना है कि वे बेहद गरीब हैं और दिहाड़ी मजदूरी से घर चलाते हैं। रात में लापता हुआ, दो दिन बाद खेत में मिला शव परिजनों के मुताबिक दीपक 30 अगस्त की रात करीब 2 बजे मुजक्कीपुर गांव से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो खुटहन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 1 सितंबर की सुबह घर से करीब 700 मीटर दूर खेत में उसका शव मिला। परिजनों को हत्या की आशंका, शव फेंकने का आरोप शव मिलने के बाद परिवार ने आशंका जताई कि दीपक की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार का आरोप है कि मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, 50 लाख मुआवजे की मांग गुरुवार को परिजन और ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने 50 लाख रुपए मुआवजा देने, परिवार को आर्थिक सहायता और जमीन का पट्टा देने की मांग की। परिजनों ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और दिहाड़ी मजदूरी से गुजर-बसर होता है। एसडीएम पर कार्रवाई न करने का आरोप, SIT की मांग परिजनों ने शाहगंज एसडीएम पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने विशेष जांच टीम यानी एसआईटी गठित कर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही परिवार की सुरक्षा और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User