किसान पथ पर असलहा तानकर कर्मचारी से बैग लूटा:कार से बदमाशों ने की घटना, तीन हिरासत में

Sep 29, 2026 - 16:05
0
किसान पथ पर असलहा तानकर कर्मचारी से बैग लूटा:कार से बदमाशों ने की घटना, तीन हिरासत में
लखनऊ के विनीतखंड निवासी भगवती प्रसाद से किसान पथ पर कार सवार बदमाशों ने असलहा तानकर बैग लूट लिया। बैग में लैपटॉप, हेल्थ चेकअप मशीन, डायरी और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। भगवती प्रसाद ने बताया कि वह बाराबंकी के देवा ब्लॉक में नौकरी करते हैं। मंगलवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे किसान पथ पर कार सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया और उनका बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में लैपटॉप, हेल्थ चेकअप मशीन, डायरी समेत कई महत्वपूर्ण कागजात थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मामले में इंस्पेक्टर बीबीडी तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User