NSG ने हनुमानगढ़ी और कनक भवन की सुरक्षा व्यवस्था परखी:अयोध्या के सभी प्रमुख स्थानों की सुरक्षा का मैप बना रही,घटना के बाद तुरंत पहुंच हो सके
NSG ने आज मंगलवार हनुमानगढ़ी और कनक भवन की सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस टीम ने करीब 30 मिनट तक हनुमानगढ़ी के प्रवेश और निकास द्वार,गद्दीनशीन महंत के आसन,परिक्रमा मार्ग और मंदिर की छत का गहन निरीक्ष्रण कर मंदिर के सेवादारों से जानकारी ली। टीम का उद्देश्य किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में घटना स्थल पर तत्काल पहुंच कर नुकसान को पूरी तरह रोकना या कम से कम पर सीमित करने की जानकारी लेना है।इस लिहाज से एनएसजी राम मंदिर के बाद अब हनुमानगढ़ी पहुंची थी। टीम में करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। आज मंगलवार को हनुमानगढ़ी पर होने वाली भीड़ के दौरान सुरक्षा के प्वाइंट्स को मार्क किया गया।इसी तरह टीम ने कनक भवन मंदिर जाकर उसके चारो ओर गहन निरीक्षण किया। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की एक टीम कारसेवकपुरम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसका मकसद सुरक्षा को और मजबूत करना है। एनएसजी अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा, आने-जाने की व्यवस्था और आसपास के खास जगहों का निरीक्षण कर स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें संभावित सुरक्षा खतरों और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर बात हुई। सुरक्षा कारणों से बैठक में हुई चर्चा की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस दौरे को अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)