कल संभल में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा:एक लाख कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी, जिलाध्यक्ष ने 300 गांव में जनसंपर्क किया
उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी की चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में कल 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे बिजनौर के नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा होगी। 2017 एवं 2022 में गुलाब देवी यहां से विधायक चुनी गई है, बीजेपी के लिए जनपद संभल की चार विधानसभा सीटों में से यह सीट सबसे सुरक्षित मानी जाती है। सोमवार की शाम 05:15 बजे संभल के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर चंदौसी कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मौलागढ़ के निकट नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुरादाबाद मंडल के भीम आर्मी के मंडल संयोजक प्रेम सिंघानिया कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर आजाद की जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। उनका प्रथम बार चंदौसी में आगमन हो रहा है और इसके लिए हमारा पूरा चंदौसी क्षेत्र ही नहीं, पूरा संभल जिला उत्साहित है। चंदौसी की धरती पर यह ऐतिहासिक प्रोग्राम होने जा रहा है। भाई जहाँ भी पहुँच रहे हैं, वहां लाखों की तादाद में संख्या पहुँचती है। पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह एड. कल भाई चंद्रशेखर आजाद का आगमन है और 2027 के चुनाव को लेकर हम पूरी मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। भले मौसम प्रतिकूल है, बारिश हो या न हो कार्यक्रम होगा।लाखों की संख्या में यहाँ पर ग्राउंड को खचाखच भरने का पूरा कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया है। जिलाध्यक्ष शहजाद आलम ने बताया कि चंदौसी विधानसभा की धरती पर पहली बार चंद्रशेखर आजाद जी की जनसभा होगी। यह सुरक्षित विधानसभा है और यहां मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा इसके अलावा जनपद की अन्य तीनों विधानसभा संभल असमोली गन्नौर में भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है। उसी क्रम में पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा हो रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के 300 से अधिक गांव में जनसभा को सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान चलाया गया है। सभी विंग के जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)