कोलकाता में झड़प की निष्पक्ष जांच की मांग:ग्राहक पंचायत ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, SRFTI में हुई थी घटना

Sep 30, 2026 - 19:43
0
कोलकाता में झड़प की निष्पक्ष जांच की मांग:ग्राहक पंचायत ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, SRFTI में हुई थी घटना
हापुड़ में कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में 27 सितंबर 2026 को एक कार्यक्रम के दौरान कथित झड़प और मारपीट हुई थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला इकाई हापुड़ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरे मामले की सही जांच कराने की मांग की है। संगठन ने बताया कि कार्यक्रम में नारेबाजी और पोस्टर-बैनर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद झड़प और मारपीट की घटना हुई। ग्राहक पंचायत ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और चश्मदीदों के बयान की जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर नियम के हिसाब से कार्रवाई हो। साथ ही, बिना सबूत किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो और घायलों को इलाज व सुरक्षा मिले। यह ज्ञापन प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष घनश्याम कश्यप और जिला सचिव नितिन गोयल के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान राजकुमार त्यागी, सुधीर त्यागी, हिमांशु गर्ग और महेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User