कोठरी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत:बेटा मछली पकड़ने गया था; राजस्व टीम ने शुरू किया नुकसान का आकलन

Sep 26, 2026 - 18:44
0
कोठरी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत:बेटा मछली पकड़ने गया था; राजस्व टीम ने शुरू किया नुकसान का आकलन
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे लगातार बारिश के बीच कच्ची कोठरी की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर 58 वर्षीय दिव्यांग महिला शांती देवी की मौत हो गई। हादसे के समय उनका बेटा गांव के बाहर मछली पकड़ने गया था। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी महोली पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीवार के नीचे बैठी थीं महिला नरनी गांव निवासी शांती देवी (58) पत्नी स्वर्गीय श्रीपाल कुम्हार दोनों पैरों से दिव्यांग थीं। वह कच्ची कोठरी में रहकर जीवन गुजार रही थीं। शनिवार को तेज बारिश के दौरान वह कोठरी की दीवार के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान अचानक दीवार का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। दिव्यांग होने के कारण नहीं हट सकीं दीवार गिरने के बाद शांती देवी उसके मलबे में दब गईं। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण वह समय रहते वहां से हट नहीं सकीं। कुछ ही देर में कच्ची दीवार का बाकी हिस्सा भी गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर अस्पताल पहुंचाया हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी महोली ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मछली पकड़ने गया था 20 वर्षीय बेटा घटना के दौरान शांती देवी का 20 वर्षीय बेटा सुधीर गांव के बाहर मछली पकड़ने गया था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मां की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने शुरू की पोस्टमार्टम की कार्रवाई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और आवश्यक लिखा-पढ़ी शुरू की। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User