प्रयागराज में हर विकेंड पूजा स्पेशल ट्रेन:बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 8 फेरे; रविवार रात 7:25 बजे छिवकी पहुंचेगी

Sep 26, 2026 - 18:44
0
प्रयागराज में हर विकेंड पूजा स्पेशल ट्रेन:बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 8 फेरे; रविवार रात 7:25 बजे छिवकी पहुंचेगी
आगामी पूजा त्योहार को देखते हुए रेल प्रशासन ने बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच 05167/05168 पूजा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक सप्ताह के अंत में चलेगी। जिससे प्रयागराज छिवकी स्टेशन से यात्रियों को मुंबई के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05167 बनारस से हर शनिवार सुबह 9.50 बजे रवाना होगी और प्रयागराज छिवकी से दोपहर 2.20 बजे (14:20) गुजरेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हर रविवार शाम 6.10 बजे चलेगी और प्रयागराज छिवकी रात 7.25 बजे (19:25) पहुंचेगी। देखिए पूरा शेड्यूल इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें 5 सामान्य, 6 स्लीपर, 2 इकॉनमी, 4 एसी थर्ड, 2 एसी सेकंड और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच शामिल हैं। ट्रेन का संचालन 8 फेरों तक किया जाएगा, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यात्री विस्तृत समय-सारणी और सीट उपलब्धता की जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 पर प्राप्त कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User