रायबरेली में सांप के डसने से महिला की मौत:पशुओ को चारा देते समय ऊंगली में डसा, 5 साल की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल

Sep 26, 2026 - 18:44
0
रायबरेली में सांप के डसने से महिला की मौत:पशुओ को चारा देते समय ऊंगली में डसा, 5 साल की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सहावपुर मजरे कल्याणी गांव में जहरीले सांप के डसने से 35 साल की छाया देवी की मौत हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। गुरुवार शाम छाया देवी अपने घर में पशुओं को चारा दे रही थीं, तभी एक सांप ने उनके हाथ की उंगली में काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी ऊंचाहार ले गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने समय पर एंटी-वेनम इंजेक्शन नहीं लगाया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका का पति वीरेंद्र परदेस में मजदूरी करता है। छाया अपनी 5 साल की बेटी सोनाली के साथ रहती थी। इस हादसे से मासूम सोनाली ने अपनी मां को खो दिया है। सीएचसी डॉक्टरों पर लगे आरोपों के बाद नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह सीएचसी पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। नायब तहसीलदार ने लोगों से सांप काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User