कानपुर में ‘हुनर’ प्रतियोगिता 2 को:फ्री में हिस्सा बन सकेंगे, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा

Sep 28, 2026 - 16:52
0
कानपुर में ‘हुनर’ प्रतियोगिता 2 को:फ्री में हिस्सा बन सकेंगे, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा
कानपुर में 2 अक्टूबर को “ हुनर” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अन्य प्रतिभागियों को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन हेल्पिंग फॉर स्माइल फाउंडेशन करा रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत भाषण, ड्राइंग, निबंध लेखन तथा सिंगिंग, कविता और डांसिंग जैसी विधाओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार्यक्रम के साथ ही 2 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। संस्था की फाउंडर एवं डायरेक्टर निवेदिता, वाइस प्रेसिडेंट योगेश दीक्षित और कोषाध्यक्ष सुरेश शिरोमणि (बॉक्सर) ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रामाश्रम, बर्रा-5, कानपुर, धन्वंतरि हॉस्पिटल के पास किया जाएगा। फाउंडेशन का उद्देश्य प्रतिभाओं को बिना किसी आर्थिक बाधा के ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी पहचान बना सकें और अपने हुनर को सामने ला सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User