मेरठ के महिला अस्पताल में हुआ हेल्दी बेबी शो:अभिभावकों को दी पोषण और टीकाकरण के महत्व की जानकारी
मेरठ के जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद उत्तम सैनी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के उचित पोषण, नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ और समुचित विकास शुरुआती वर्षों में मिलने वाले पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर करता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने के साथ संतुलित आहार और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच से उनके विकास की निगरानी की जा सकती है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उपचार संभव होता है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पौष्टिक आहार के साथ स्वस्थ दिनचर्या भी जरूरी है। पार्षद उत्तम सैनी ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव हैं। ऐसे आयोजनों से अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत, डॉ. गोपी, डॉ. संजीव, चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट सहित नर्सिंग और अन्य चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)