‘लीडरशिप दैट एजुकेट्स’ का कवर जारी:संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर आधारित; 19वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक

Sep 28, 2026 - 10:52
0
‘लीडरशिप दैट एजुकेट्स’ का कवर जारी:संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर आधारित; 19वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक
गोरखपुर में धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख एवं मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के जीवन-दर्शन, शैक्षिक चिंतन, नेतृत्व क्षमता और मानवीय सरोकारों को वैश्विक साहित्यिक मंच पर प्रस्तुत करने वाली विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के तहत लगातार 19वें दिन 19वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का आवरण (कवर) जारी किया गया। इस श्रृंखला की नई कड़ी के रूप में बहामास के प्रसिद्ध शिक्षाविद, लेखक एवं अकादमिक नेतृत्वकर्ता डॉ. लीट्राविनो डेवॉ की कृति ‘लीडरशिप दैट एजुकेट्स – संत सौरभ’ को सामने लाया गया है। इस रचना में शिक्षा और नेतृत्व के पारस्परिक संबंधों को प्रमुख आधार बनाया गया है। लेखक डॉ. डेवॉ ने ज्ञान के साथ-साथ चरित्र, उत्तरदायित्व, करुणा, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण को प्रभावी नेतृत्व के आवश्यक स्तंभों के रूप में प्रस्तुत किया है। संत सौरभ के विचारों से प्रेरित इस पुस्तक में सीखने की प्रक्रिया को केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित न रखकर व्यक्तित्व निर्माण और समग्र मानवीय विकास से जोड़ा गया है। पुस्तक में विद्यार्थियों तथा भावी नेतृत्वकर्ताओं के लिए नैतिकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शांतिपूर्ण, शिक्षित व सहयोगपूर्ण समाज के निर्माण में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित किया गया है। पुस्तक के आवरण पृष्ठ पर संत सौरभ और लेखक डॉ. लीट्राविनो डेवॉ के चित्रों के साथ विश्व मानचित्र तथा शिक्षा एवं नेतृत्व के प्रतीक अंकित हैं। इसमें शिक्षा (Education), नेतृत्व (Leadership), शांति (Peace) और उत्कृष्टता (Excellence) को प्रमुख अवधारणाओं के रूप में दर्शाया गया है। ‘गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन’ एवं ‘दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन केंद्र’ द्वारा प्रकाशित यह कृति शिक्षा, चरित्र, शांति और मानव विकास से जुड़े विमर्श को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक परिदृश्य में मजबूती से सामने लाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User