कोटेदार पर 171 क्विंटल अनाज के गबन का केस:महोबा में ग्रामीणों की शिकायत पर खुली पोल, FIR दर्ज
महोबा के भुजपुरा गांव में राशन वितरण में गड़बड़ी सामने आई है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच में कोटेदार जमुना प्रसाद पर सरकारी अनाज के गबन का आरोप लगा। एसडीएम की सिफारिश के बाद महोबकंठ थाने में FIR दर्ज हुई। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूर्ति निरीक्षक प्रवीण वर्मा ने राशन दुकान का अचानक निरीक्षण किया। पता चला कि कार्डधारकों को महीनों से राशन नहीं मिल रहा था। दुकान में सिर्फ 87.10 किलोग्राम गेहूं मिला, चावल और चीनी गायब थे। कोटेदार जरूरी दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। मिड-डे-मील का अनाज भी स्कूलों तक नहीं पहुंचा। जांच में पता चला कि जमुना प्रसाद ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और मिड-डे-मील योजना का कुल 65.633 क्विंटल गेहूं, 105.796 क्विंटल चावल और 81 किलोग्राम चीनी का गबन किया। कुल 171 क्विंटल से ज्यादा अनाज का गबन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)