लखनऊ में बीआर्क की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान:बेड के नीचे मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
लखनऊ के चिनहट में बीआर्क (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) की छात्रा ने किराए के फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव बेड के नीचे पड़ा मिला, जबकि पंखे से दुपट्टा लटक रहा था। फ्लैट में रहने वाली उसकी दो सहेलियां जब वापस लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। गार्ड की मदद से बालकनी के रास्ते अंदर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्रा ने जिंदगी से परेशान होने और कुछ नहीं कर पाने की बात लिखी है। हालांकि, पिता ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। प्रयागराज के सवायजपुर क्षेत्र के ग्राम बेदहा बरा निवासी विद्यासागर मिश्र की बेटी शिवानी मिश्रा चिनहट के अशरफ विहार कॉलोनी स्थित शक्ति विहार रेजिडेंस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 205 में रहती थी। वह यहां रहकर बीआर्क की पढ़ाई कर रही थी। फ्लैट में उसके साथ महिमा यादव और रिया मिश्रा भी रहती थीं। पिता के मुताबिक, रिया ने फोन कर बताया कि शिवानी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमरे में पंखे से दुपट्टा लटक रहा था और शिवानी का शव बेड के नीचे पड़ा मिला। पिता बोले- बेटी की हत्या की गई शिवानी के पिता ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने चिनहट थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)