नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:सीतापुर में दोषी पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

Nov 19, 2026 - 10:41
0
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:सीतापुर में दोषी पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया
सीतापुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे आरोपी को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस की प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के चलते करीब नौ साल पुराने मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया है। पुलिस के अनुसार, संदना थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 5 सितंबर 2017 को मुकदमा अपराध संख्या 258/17 दर्ज किया था। आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर 8 अक्टूबर 2018 को आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-15 (पॉक्सो एक्ट) में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी और पुलिस की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने 18 नवंबर 2026 को आरोपी अर्जुन पुत्र रामसेवक निवासी मोहकमगंज, थाना संदना को दोषी करार दिया। न्यायालय ने धारा 363/366 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत प्रत्येक में 10 वर्ष के कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User