लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ा, रिवर फ्रंट बंद:पाथ-वे पर भरा पानी, एंट्री पर रोक; 5 दिनों में 61 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोमती रिवर फ्रंट बंद कर दिया गया है। पिछले चार दिनों में नदी का जलस्तर 61 सेंटीमीटर बढ़ा है। हालांकि, सिंचाई विभाग का कहना है कि अब आने वाले दिनों में जलस्तर कम होने की संभावना है। इससे पहले विभाग ने लखनऊ के निचले इलाकों में पानी बढ़ने का अलर्ट जारी किया था। जलस्तर बढ़ने से रिवर फ्रंट के दोनों तरफ बने पाथ-वे और आसपास के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। एलडीए के मुताबिक, 2 अक्टूबर को गोमती का पानी बढ़ने से रिवर फ्रंट के LHS और RHS दोनों हिस्सों में जलभराव हुआ। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर रिवर फ्रंट की टिकटिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है। बंद रहने तक किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। रिवर फ्रंट को दोबारा कब खोला जाएगा, इसका फैसला जलस्तर और स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। 61 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर लखनऊ में गोमती बैराज पर पानी का लेवल 106.40 मीटर मेंटेन किया गया है। गऊ घाट पर यह 107.59 मीटर का लेवल है। जबकि सामान्य दिनों में यहां पर 105.6 से 105.7 मीटर का लेवल मेंटेन किया जाता है। बीते 28 सितंबर को गऊ घाट पर जलस्तर 108.20 मीटर पर पहुंच गया। ऐसे में सिर्फ पांच दिनों में 61 मीटर ऊपर जलस्तर गया है। वहीं, लखनऊ में 109.50 मीटर खतरे का निशान है। फिलहाल नदी का जलस्तर इससे कम बना हुआ है। साथ ही स्थिर है। पीलीभीत से तक से आ रहा पानी लखनऊ के गोमती नदी में कई नदियों का पानी भी जुड़ कर आ रहा है। इसमें बेहटा, श्रावण सहित अन्य छोटे बड़े नाले भी शामिल हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व लखनऊ का पानी भी इसमें पहुंच रहा। इससे जलस्तर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि 2 दो दिन से भटपुरवा में जलस्तर स्थिर है। यह सीतापुर व लखनऊ का बॉर्डर है। ऐसे में अनुमान है कि अब आगे भी नदी का जलस्तर स्थिर रहने के साथ कम होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)