पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक-बस की टक्कर में 2 की मौत:दिल्ली से बिहार जा रही बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के करीब पांच बजे दिल्ली से बिहार जा रही बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हैदरगढ़ के गेरांवा गांव के पास हुए हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय कुमार यादव और दीप चन्दर राय के रूप में हुई है। बस (BR 50 P 4873) में करीब 80 यात्री थे। ट्रक चालक, क्लीनर समेत आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए। जानकारी के अनुसार, बस चालक पहियों की हवा चेक करने रुके थे। तभी पीछे से आए ट्रक (HR 55 AT 2023) ने बस में टक्कर मार दी।
पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचीं। घायलों को सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया गया, गंभीर घायलों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेजा गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पर असर पड़ा। पुलिस ने वाहन हटाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)