लखनऊ में गोमती नदी में कैब चालक ने लगाई छलांग:पुलिसकर्मी ने नाव से बचाया, लोन व लाखों के चालान से परेशान था

Sep 30, 2026 - 10:07
0
लखनऊ में गोमती नदी में कैब चालक ने लगाई छलांग:पुलिसकर्मी ने नाव से बचाया, लोन व लाखों के चालान से परेशान था
लखनऊ के मदेयगंज क्षेत्र में बुधवार तड़के गोमती नदी में कूदे कैब चालक को पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने बचा लिया। चालक नया पक्का पुल पर कार खड़ी कर नदी में कूदा था। उसे नदी में छटपटाते और बचाओ-बचाओ चिल्लाते देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल नाव से उसका पीछा किया और बाहर निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच मदेयगंज थाने की पॉलीगन मोबाइल टीम इलाके में गश्त कर रही थी। नया पक्का पुल पर एक कार खड़ी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने आसपास चेक किया तो एक व्यक्ति गोमती नदी में छटपटाता मिला। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था। पॉलीगन मोबाइल में तैनात सिपाही अवधेश कुमार ने तत्काल कुड़ियाघाट के पास से नाव ली और खुद नाव चलाकर नदी में पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने युवक को नाव में बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शाश्वत शुक्ला निवासी प्रतापगढ़ बताया। लोन व चालान से परेशान था शाश्वत ने पुलिस को बताया कि वह ओला-उबर ऐप के जरिए कैब चलाता है। लोन की कई किस्तें समय से जमा नहीं हो सकीं। इसके अलावा कार पर लाखों रुपए के चालान हो गए थे। आर्थिक परेशानी से परेशान होकर उसने आत्महत्या के इरादे से गोमती में छलांग लगा दी थी। पुलिस टीम ने शाश्वत को समझाया-बुझाया और काउंसिलिंग के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User