पडरौना केन यूनियन की बैठक:किसानों ने ट्रांसपोर्टर बदलने की उठाई मांग , परिवहन व्यवस्था सुधारने पर जोर
कुशीनगर में पडरौना केन यूनियन की बोर्ड बैठक में हाटा चीनी मिल के बबुईया 'बी' गन्ना क्रय केंद्र से जुड़े चिरईहवा और अरनहवा गांव के किसानों की परिवहन समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि समय पर वाहन उपलब्ध न होने से खेतों से गन्ना केंद्र तक पहुंचाने और तौल कराने में भारी देरी हो रही है। इस अव्यवस्था से आक्रोशित किसानों ने मौजूदा व्यवस्था में सुधार और संबंधित ट्रांसपोर्टर को बदलने की पुरजोर मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान चीनी मिल व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी हैं, इसलिए आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड ने जिम्मेदारों से परिवहन व्यवस्था की तत्काल समीक्षा करने और बबुईया 'बी' सेंटर पर पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ठोस कार्रवाई होने से गन्ना आपूर्ति और तौल प्रक्रिया सुचारु हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)