लखनऊ में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लागाकर किया सुसाइड:बीकेटी में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव, लखीमपुर की रहने वाली थी

Oct 01, 2026 - 10:47
0
लखनऊ में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लागाकर किया सुसाइड:बीकेटी में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव, लखीमपुर की रहने वाली थी
लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में गुरुवार देर शाम एक 21 वर्षीय बीएससी नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मृतका की पहचान लक्ष्मी (21) पुत्री उमाशंकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखीमपुर खीरी के रैना गंज की रहने वाली थी। लक्ष्मी बीकेटी स्थित 'चंद्रिका देवी इंस्टीट्यूट' से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह बीकेटी क्षेत्र में ही यशोदा पॉलीक्लिनिक के पीछे राकेश कुमार के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। देर रात पहुंची पुलिस, जांच जारी पुलिस को देर रात घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और सहपाठियों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User