ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में बिक्री की थी तैयारी

Sep 28, 2026 - 17:42
0
ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में बिक्री की थी तैयारी
ललितपुर की बानपुर पुलिस ने रविवार रात वाहन चेकिंग में डेढ़ कुंतल (150 किलोग्राम) अवैध पटाखे बरामद किए। कैलगुवां के पास एक टाटा एसीई लोडर से यह सामग्री मिली। चालक को गिरफ्तार कर लोडर भी जब्त कर लिया गया। सोमवार की दोपहर 4 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया । रविवार सब इंस्पेक्टर विकास यादव टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि कैलगुवां से एक लोडर में अवैध विस्फोटक बानपुर लाया जा रहा है। पुलिस ने कैलगुवां स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की। टाटा एसीई लोडर (यूपी 94 टी 3446) को रोककर तलाशी ली गई। लोडर के पीछे 10 प्लास्टिक की बोरियां मिलीं, जिनमें छोटे-बड़े पटाखे भरे थे। इनका कुल वजन करीब 150 किलोग्राम था। चालक अरविंद पुत्र दयाराम अहिरवार महरौनी का रहने वाला है। उसके पास वैध लाइसेंस नहीं था। आरोपी ने नवरात्रि-दशहरा पर बिक्री के लिए कैलगुवां से महरौनी सामग्री ले जाने की बात कबूली। पुलिस ने अरविंद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User