लोकबंधु अस्पताल में गार्ड करेंगे मरीजों का ECG:मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जारी किया आदेश, पहले लेनी होगी ट्रेनिंग

Oct 01, 2026 - 16:33
0
लोकबंधु अस्पताल में गार्ड करेंगे मरीजों का ECG:मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जारी किया आदेश, पहले लेनी होगी ट्रेनिंग
लखनऊ के लोकबंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल में गार्ड को मरीजों का ECG करने से जुड़ा आदेश सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने एक गार्ड और एक वार्ड बॉय को 30 सितंबर से ECG कक्ष में ECG करने का प्रशिक्षण लेने को कहा है। अस्पताल के CMS की तरफ से 29 सितंबर को जारी आदेश में गार्ड मानवेंद्र सिंह और विमलेश कुमार को ECG कक्ष में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेने और अगले आदेश तक वहां आने वाले मरीजों का ECG करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। CMS बोले- स्टेमी कार्यक्रम के तहत सभी स्टाफ को ट्रेनिंग आदेश जारी करने वाले लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमिताव श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेमी कार्यक्रम के तहत सभी स्टाफ को ECG की ट्रेनिंग देने के मकसद से यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि, सिर्फ दो लोगों को ही यह आदेश क्यों दिया गया, इस पर वह कोई सटीक जवाब नहीं दे सके। DG बोले- गार्ड से ECG कराना ठीक नहीं वहीं, इस मामले में DG मेडिकल हेल्थ डॉ. पवन अरुण ने बताया कि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि गार्ड को ECG करने के लिए कहना ठीक नहीं है। अस्पताल प्रशासन से बातचीत के बाद ही इस विषय में कुछ कहा जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User