युवती के अपहरण की कोशिश, पुलिस की जांच उलझी:FIR में नामजद आरोपी को नहीं पहचान पाई युवती, वीडियो से आया नया मोड़; 3 हिरासत में

Sep 30, 2026 - 15:52
0
युवती के अपहरण की कोशिश, पुलिस की जांच उलझी:FIR में नामजद आरोपी को नहीं पहचान पाई युवती, वीडियो से आया नया मोड़; 3 हिरासत में
देवरिया में युवती के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस की जांच उलझ गई है। एफआईआर और बाद के बयानों में अंतर सामने आया है। युवती ने एफआईआर में सकरापार निवासी विकास यादव और उसके दो साथियों पर जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस की शिनाख्त में युवती सकरापार के विकास यादव को पहचान नहीं पाई। इसी बीच घटना का एक वीडियो बुधवार को दिन में 11 बजे सामने आया है। इसमें दिख रहे युवक की पहचान बदली निवासी विकास यादव के रूप में की गई है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस अब वीडियो में दिख रहे युवक और एफआईआर में नामजद विकास यादव की पहचान समेत पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं किसी निर्दोष को फंसाने की कोशिश तो नहीं हुई। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी युवती को गाड़ी में बैठाकर आगे बढ़े। आईटीआई सोंदा के पास युवती ने उतरने को कहा, लेकिन गाड़ी नहीं रोकी गई। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। गाड़ी सिंचाई कॉलोनी पहुंची तो युवक वाहन छोड़कर भाग गए। सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User