मैनपुरी में गुमटी हटाने को लेकर विवाद:संचालक से मारपीट, कार चढ़ाने का प्रयास, एसपी से शिकायत
मैनपुरी में खोखा संचालक ने एक युवक पर पहले कुर्सियों पर कार चढ़ाने, फिर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि विवाद के बाद जब वह खोखा बंद करके घर जा रहा था, तब रास्ते में भी आरोपी ने कार से उसे कुचलने का प्रयास किया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और खोखा खोलने में आ रही परेशानी दूर कराने की मांग की है। शहर के भोगांव रोड पर सेंट थॉमस स्कूल के पास पूजा होटल के नजदीक सतेन्द्र कुमार पाल लकड़ी का खोखा रखकर बीड़ी, मंडल माचिस और गुटखा आदि बेचकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। सतेन्द्र ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी सुमित यादव कार संख्या यूपी 84 डब्ल्यू 7203 से वहां आया। आरोप है कि उसने खोखे के पास रखी कुर्सियों पर कार चढ़ा दी। इससे एक कुर्सी टूट गई, जबकि वहां बैठे सतेन्द्र और ग्राहक बाल-बाल बच गए। पीड़ित का आरोप है कि सतेन्द्र के मुताबिक घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद सुमित यादव दोबारा वहां पहुंचा और सतेन्द्र के साथ मारपीट करते हुए खोखा बंद करने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि उससे कहा गया कि खोखा बंद नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा। सतेन्द्र ने बताया कि डर के कारण वह रात करीब 10 बजे खोखा बंद कर घर जाने लगा। आरोप है कि रास्ते में सुमित यादव कार लेकर फिर मिल गया। उसने जान से मारने की धमकी दी और कार सतेन्द्र की तरफ बढ़ा दी। सतेन्द्र का दावा है कि वह किसी तरह बच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)