मैनपुरी में पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर दिया धरना:श्याम सिंह यादव के नेतृत्व में तिकोनिया पार्क में धरना, DM को सौंपा ज्ञापन

Sep 29, 2026 - 17:42
0
मैनपुरी में पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर दिया धरना:श्याम सिंह यादव के नेतृत्व में तिकोनिया पार्क में धरना, DM को सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को 12 सूत्री मांगों को लेकर तिकोनिया पार्क में धरना दिया। जिला संयोजक श्याम सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वित्त विधेयक-2025 से भेदभाव वाले प्रावधान हटाने, पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने, अंतरिम राहत देने, कर्मचारियों, पेंशनरों व शिक्षकों के लिए अलग आयोग बनाने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले मुताबिक पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, पेंशन कम्यूटेशन कटौती 10 साल में खत्म हो, 65 वर्ष की आयु के बाद हर पांच साल पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन। पेंशन को आयकर से छूट, कोरोना काल के 18 माह के लंबित महंगाई भत्ते (DA) का एरियर, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट, आयुष्मान भारत योजना में कैशलेस इलाज की सीमा 10 लाख रुपये, महंगाई भत्ता 50% से अधिक होने पर मूल वेतन व पेंशन में शामिल हो और वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन मांगा। प्रदर्शन में कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User