मानचित्र समाधान दिवस में 7 मामलों का मौके पर निस्तारण:GDA उपाध्यक्ष ने सुनी शिकायतें; 15 प्रकरण जल्द किए जाएंगे हल

Oct 01, 2026 - 18:47
0
मानचित्र समाधान दिवस में 7 मामलों का मौके पर निस्तारण:GDA उपाध्यक्ष ने सुनी शिकायतें; 15 प्रकरण जल्द किए जाएंगे हल
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) में गुरुवार को प्राधिकरण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। GDA उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने प्राधिकरण के सभागार में उपस्थित होकर लोगों की समसयाएं सुनीं। 22 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तुरंत करा दिया गया। बचे 15 मामलों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। आवेदक भूमि, मानचित्र और अवैध निर्माण से जुड़ी समस्याएं लेकर वहां पहुंचे थे। उपाध्यक्ष के समक्ष एफसीआई रोड, फतेहपुर की मंजू देवी भवन का मानचित्र स्वीकृत कराने और भूमि को अधिग्रहण से मुक्त करने की मांग लेकर पहुंची थीं। उपाध्यक्ष ने नगर नियोजक एवं प्राधिकरण के तहसीलदार को तत्काल जरूरी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले को जल्द निस्तारित किया जाए। लेक व्यू अपार्टमेंट के निवासी पंकज गुप्ता ने अपार्टमेंट परिसर में मंदिर का निर्माण करने की मांग की। उपाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता किशन सिंह को तत्काल इस मामले में कार्यवाही करने को कहा। तिवारीपुर के निवासी बबलू ने बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे निर्माण की शिकायत की। GDA उपाध्यक्ष ने संबंधित जेई को तत्काल भवन के मानचित्र की जांच करने का निर्देश दिया। कूड़ाघाट से आए अरुण कुमार यादव ने बताया कि भूमाफिया द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत कर मानचित्र स्वीकृत कराया गया है। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने प्रभारी सचिव प्रखर उत्तम व मानचित्र के प्रभारी को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस समाधान दिवस में प्रभारी सचिव प्रखर उत्तम, विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार दीक्षित, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, मुख्य अभियंता किशन सिंह, संयुक्त सचिव अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User