मांझे की चपेट में आए सचिवालय कर्मी की गर्दन कटी:गले में लगे तीन टांके, लालजी टंडन पुल के पास हुई घटना

Sep 29, 2026 - 22:20
0
मांझे की चपेट में आए सचिवालय कर्मी की गर्दन कटी:गले में लगे तीन टांके, लालजी टंडन पुल के पास हुई घटना
लखनऊ के चौक इलाके में मंगलवार दोपहर बाइक से घर लौट रहे सचिवालय कर्मी की गर्दन मांझे से कट गई। लालजी टंडन पुल के पास हेलमेट में फंसे मांझे को हटाने के दौरान वह गर्दन में उलझ गया। जब तक वह बाइक रोक पाते, मांझा गर्दन को रेतता हुआ निकल गया। हादसे में वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। परिवारीजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई टांके लगाए गए हैं। टिकैतराय तालाब एलडीए कॉलोनी निवासी गुलाम अब्बास सचिवालय में स्टोर कीपर हैं। उनके बेटे मोहम्मद अब्बास के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पिता बाइक से घर लौट रहे थे। लालजी टंडन पुल के पास अचानक मांझा उनके हेलमेट पर आकर गिरा। उन्होंने मांझा हटाने की कोशिश की, लेकिन वह गर्दन में फंस गया। बाइक रोकने तक मांझा उनकी गर्दन को काट चुका था। खून अधिक निकलने से गुलाम अब्बास बाइक समेत सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे के मुताबिक, डॉक्टरों ने गर्दन पर कई टांके लगाए हैं और एहतियातन कुछ समय तक उन्हें बोलने से मना किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User