सुल्तानपुर DM के आदेश पर आज डिग्री कॉलेज तक बंद:भारी बारिश का अलर्ट, 12 घंटे में 43 मिमी बारिश दर्ज
सुल्तानपुर में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम इंद्रजीत सिंह ने शनिवार रात को सभी प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के स्कूलों और डिग्री कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दिया है। यह आदेश सभी सरकारी, प्राइवेट और बोर्ड से मान्यता प्राप्त संस्थानों पर लागू होगा। डीएम ने बताया कि मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उधर शुक्रवार को 12 घंटे में 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। बता दें कि जिले में गुरुवार रात से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी, जो शुक्रवार दिन भर जारी रही। रात में तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। वहीं बारिश से धान की फसल पर काफी असर पड़ा है। कई जगहों पर फसलें गिर गई हैं और खेतों में पानी भर गया है। इसके अलावा गन्ने की फसल के साथ-साथ सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बल्दीराय ब्लॉक के मोहम्मदपुर काजी में सद्दाम हुसैन का कच्चा घर गिर गया। इसमें घर का सामान दब गया, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। वहीं जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर उपकेंद्र से 200 गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। कुड़वार उपकेंद्र पर बिजली बंद होने से एक लाख लोगों पर असर पड़ा है। भदैया के भटपुरा जंगल में पेड़ गिरने से बिजली की दिक्कत हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)