ताज पर्यटकों को झांसा देने वाले दो लपके गिरफ्तार:ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने के नाम पर करते थे परेशान
ताजमहल के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों और हॉकरों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पर्यटन पुलिस ने शिल्पग्राम बैरियर के पास पर्यटकों को घेरकर उन्हें ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और अन्य सेवाएं दिलाने के नाम पर परेशान करने वाले दो लपकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पर्यटन पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को टीम शिल्पग्राम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बैरियर के पास कुछ लोग पर्यटकों को घेरकर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। सूचना के बाद सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पर्यटन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पर्यटकों को घेरकर दे रहे थे सेवाओं का झांसा
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सोनवीर और जाऊद्दीन उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों पर्यटकों को घेरकर ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कहकर परेशान कर रहे थे। इससे क्षेत्र में पर्यटकों के आवागमन में भी अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी। दोनों को हिरासत में लेने के बाद उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। लपकों और अवैध गाइडों पर अभियान जारी
पर्यटन पुलिस के अनुसार ताजमहल और शहर के अन्य पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों, हॉकरों और अवैध गाइडों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)