मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन:शाहजहांपुर में ज्ञापन सौंपा, 10 दिन में व्यवस्थाएं न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर एक बजे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कई मांगें रखीं। इनमें इमरजेंसी में बेड और स्ट्रेचर, दवा वितरण, काउंटरों की संख्या बढ़ाने, मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने, पानी और शौचालय की व्यवस्था ठीक करने की मांग शामिल है। संगठन ने अस्पताल परिसर में वाहन स्टैंड पर शुल्क बंद करने को भी कहा।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन के अंदर व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो आंदोलन किया जाएगा। बरेली मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने दवाओं की कमी पर सवाल उठाए। महानगर अध्यक्ष शांतनु गुप्ता ने ओपीडी काउंटरों की संख्या बढ़ाने और पेयजल व शौचालयों की व्यवस्था सुधारने की मांग की। जिला महासचिव शुभम मिश्रा ने वाहन स्टैंड शुल्क तत्काल बंद करने को कहा। संगठन ने अपनी सभी मांगों का 10 दिन में समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की बात दोहराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)