मेरठ में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार:दो दिन 300 पार रहा एक्यूआई, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
मेरठ में हवा चलने और तेज धूप निकलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत मिली है। दो दिन तक मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रहने के बाद सोमवार को घटकर 205 पर पहुंच गया। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव के साथ रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ रही है, वहीं दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम में आने वाले बदलाव के चलते 29 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव और बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)