मेरठ के मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ा प्रदूषण:दिन में गर्मी, रात में ठंड, 29 से बारिश के आसार

Oct 28, 2026 - 08:12
0
मेरठ के मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ा प्रदूषण:दिन में गर्मी, रात में ठंड, 29 से बारिश के आसार
मेरठ के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे बदलाव के बीच शहर की हवा एक बार फिर प्रदूषित हो गई है। मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव और हवा की गति प्रदूषण के स्तर को प्रभावित कर रही है। बीते दिन मेरठ का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तापमान अधिक रहने के साथ रात में ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि फिलहाल पिछले कुछ दिनों से तापमान ऐसा ही बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहला है कि तीन दिन बाद से बदलाव के आसार हैं। 29 से 31 अक्तूबर तक बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अर्णब तूफान का असर मौसम पर पड़ सकता है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 29, 30 और 31 अक्तूबर को मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश और हवा चलने से तापमान में बदलाव हो सकता है। मौसम में परिवर्तन का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है। वहीं लगातार हो रहे मौसम में बदलाव का प्रभाव लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। फेफड़ों संबंधित और एलर्जी संबंधित मरीजों की संख्या अस्पताल में लगातार बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User