प्रयागराज में बारिश-तेज हवा का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड:चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर, जिला प्रशासन अलर्ट, AQI 220

Oct 28, 2026 - 09:01
0
प्रयागराज में बारिश-तेज हवा का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड:चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर, जिला प्रशासन अलर्ट, AQI 220
प्रयागराज में बुधवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से जिले में गरज-चमक, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम खराब होने पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 220 दर्ज किया गया है। इससे हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 29 अक्टूबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह संभावित खराब मौसम को देखते हुए राहत आयुक्त कार्यालय ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने और जरूरत पड़ने पर राहत शिविरों की व्यवस्था करने को कहा गया है। किसानों को तैयार फसलों की जल्द कटाई करने और कटी हुई फसल व खुले में रखे अनाज को सुरक्षित, ढके हुए स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, जलभराव वाले स्थान और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े न हों। बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। प्रदूषण के बीच बारिश से राहत की उम्मीद शहर का AQI 220 होने से हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। ऐसे में बारिश होने पर धूल और हवा में मौजूद कुछ प्रदूषक कणों में अस्थायी कमी आ सकती है, हालांकि इससे प्रदूषण पूरी तरह खत्म होने की गारंटी नहीं है। लोगों को मौसम और वायु गुणवत्ता पर नजर रखने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User