लखनऊ में शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते:बोले- शिक्षकों के सम्मान के लिए किसी से भी टकराऊंगा

Oct 28, 2026 - 08:12
0
लखनऊ में शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते:बोले- शिक्षकों के सम्मान के लिए किसी से भी टकराऊंगा
लखनऊ खंड शिक्षक MLC सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य शिक्षक को लखनऊ जैसी राजधानी की सीट से तीसरी बार प्रत्याशी बनाया। इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं। उन्होंने उन लाखों शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने तीसरी बार उन पर भरोसा जताया। उमेश द्विवेदी ने कहा, मैं शिक्षकों को विश्वास दिलाता हूं कि उनके आन-बान-शान के लिए अगर कभी किसी से भी टकराना पड़ेगा, तो मैं उससे पीछे नहीं हटूंगा। जीत के जश्न की 3 तस्वीरें देखिए… स्नातक सीट पर कांती सिंह शुरुआती रुझानों में आगे लखनऊ खंड स्नातक सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में सपा प्रत्याशी कांती सिंह ने भाजपा के अवनीश सिंह पर बढ़त बनाई। पहले राउंड में कांती सिंह को 6,579 वोट मिले, जबकि अवनीश सिंह को 4,387 वोट मिले। इस तरह कांती सिंह करीब 2,000 वोटों से आगे रहीं। पहले राउंड में कुल 13,980 मतों की गिनती हुई। स्नातक सीट पर कुल 9 राउंड में मतगणना होनी है। पहले राउंड के बाद 8 राउंड की गिनती बाकी थी। भाजपा-सपा ने जीत के किए दावे भाजपा के स्नातक प्रत्याशी अवनीश सिंह ने दावा किया कि पार्टी सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने लखनऊ सीट पर भी भारी बहुमत से जीत मिलने की बात कही। सपा प्रत्याशी कांती सिंह के गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि हार की आशंका होने पर सपा आरोप लगाने लगती है और जनता को गुमराह करती है। वहीं, कांती सिंह ने अपनी जीत को लेकर 200 प्रतिशत भरोसा जताया था। उन्होंने कई बूथों पर गड़बड़ी, एजेंटों को रोके जाने और फर्जी मतदान के आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि इन घटनाओं से 1,000 से 2,000 वोट प्रभावित हुए होंगे। लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। दोनों सीटों पर 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना था। स्नातक सीट पर भाजपा के अवनीश सिंह और सपा की कांती सिंह के बीच मुकाबला था, जबकि शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार मैदान में थे। दोनों सीटों पर 25 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User