स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:नकारात्मक सोच से हमारे निर्णय प्रभावित होते हैं, निर्णय लेते समय 5 बातें ध्यान रखें
कई बार हमारे निर्णय तथ्यों और तर्कों पर आधारित नहीं होते, बल्कि पूर्वाग्रह, नकारात्मक सोच और पुरानी मान्यताएं भी उन्हें प्रभावित करती हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति सत्यता को देखने के बजाय अपनी पुरानी मान्यताओं को सही सिद्ध करने का प्रयास करने लगता है। जानिए निर्णय लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए… 1. हमारे पूर्वाग्रह निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करते हैं, जिससे हम तथ्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन नहीं कर पाते। 2. नकारात्मक सोच हमें परिस्थितियों के सकारात्मक पक्ष को देखने से रोकता है और निर्णयों को प्रभावित करता है। 3. पुरानी मान्यताओं को सही साबित करने की जिद हमें सत्य से दूर कर सकती है। इसलिए विचारों में लचीलापन आवश्यक है। 4. निर्णय लेने से पहले अपनी सोच और भावनाओं का विश्लेषण करना चाहिए, ताकि व्यक्तिगत पक्षपात की पहचान हो सके। 5. सत्यता को स्वीकार करना बौद्धिक ईमानदारी का प्रतीक है। अगर तथ्य हमारी मान्यताओं के विपरीत हों, तो हमें अपनी मान्यताओं में सुधार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)