बलिया में चक्रवाती तूफान से बेमौसम बारिश की आशंका:कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया, धान की कटाई जल्द करने की अपील

Oct 28, 2026 - 08:12
0
बलिया में चक्रवाती तूफान से बेमौसम बारिश की आशंका:कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया, धान की कटाई जल्द करने की अपील
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के असर से 28 अक्टूबर को प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और लखनऊ के प्रादेशिक मौसम केंद्र के संदेश के बाद बलिया के जिला कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से अगले एक-दो दिनों में तैयार धान की फसल काटने की अपील की है। बारिश और तेज हवाओं से नुकसान से बचने के लिए फसल को सुरक्षित जगह पर रखने को भी कहा गया है। उन्होंने रबी की फसल बोने की तैयारी कर चुके किसानों को मौसम ठीक होने तक बुवाई टालने को कहा। कृषि विभाग ने फसलों को बचाने के लिए जड़ों के पास मिट्टी चढ़ाने, गन्ने व केले को सहारा देने, पके मक्के को तोड़कर सुखाने, गिरी फसल के बंडलों को बांधने और सिंचाई टालने जैसे उपाय सुझाए हैं। सिंह ने किसानों से समय रहते जरूरी कदम उठाने और सुझाए उपायों को अपनाकर नुकसान कम करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User