मेरठ मंडल ने वुशु प्रतियोगिता जीती:92 अंक के साथ बना चैंपियन, विंध्याचल दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर

Sep 26, 2026 - 20:40
0
मेरठ मंडल ने वुशु प्रतियोगिता जीती:92 अंक के साथ बना चैंपियन, विंध्याचल दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर
चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी वुशू प्रतियोगिता खत्म हो गई। इसमें मेरठ मंडल ने 92 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। विंध्याचल मंडल 34 अंक के साथ दूसरे और वाराणसी मंडल 31 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में मेरठ मंडल ने पांच स्वर्ण पदक जीते। वहीं, कस्तूरबा, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, आगरा, वाराणसी और लखनऊ की खिलाड़ियों ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते। बालक वर्ग में मेरठ ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान पाया, जबकि प्रयागराज एक स्वर्ण के साथ दूसरे नंबर पर रहा। पहले स्थान पर रहे खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह में भाजपा विधायक सुशील सिंह और डॉ. हरेंद्र राय ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने बालिका वर्ग में पांच और बालक वर्ग में आठ स्वर्ण पदक हासिल किए। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेंद्र राय ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डीआईओएस प्रभारी मुकेश केसरी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, ईओ सैयदराजा दिनेश कुमार, किशोर कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार, प्रमोद सिंह, डॉ.भरतभूषण सिंह, पंकज सिंह, मोतीलाल, वंशराज, अनिल कुमार, राकेश सोनकर, इंदल राय आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User