पुलिस लाइन लौट रहे सिपाही की हादसे में मौत:पेड़ की डाल से टकराई बाइक, जिला अस्पताल से लखनऊ किया था रेफर

Sep 26, 2026 - 20:40
0
पुलिस लाइन लौट रहे सिपाही की हादसे में मौत:पेड़ की डाल से टकराई बाइक, जिला अस्पताल से लखनऊ किया था रेफर
बहराइच नगर कोतवाली में तैनात आरक्षी जयदीप यादव (22) की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुबह करीब 4 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर लौट रहे थे। जेल रोड पर ईसाई कब्रिस्तान के पास आंधी में सड़क पर गिरे पेड़ की डाल से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान देर शाम लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उनकी मौत हो गई। पेड़ की डाल से टकराई बाइक ड्यूटी खत्म करने के बाद जयदीप बाइक से पुलिस लाइन लौट रहे थे। इसी दौरान जेल रोड पर ईसाई कब्रिस्तान के पास सड़क पर गिरे पेड़ की डाल से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल से लखनऊ किया गया रेफर हादसे की सूचना मिलने पर नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथी पुलिसकर्मी जयदीप को जिला अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। 2025 बैच के सिपाही थे जयदीप जयदीप यादव अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भिठौरा गांव के रहने वाले थे। वह 2025 बैच के आरक्षी थे और नगर कोतवाली में तैनात थे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सिपाही के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User