NCRMU पदाधिकारियों की रेल कर्मचारियों से मुलाकात:रेलवे क्वार्टर, वेतन-भत्ते की जानकारी ली; समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Sep 26, 2026 - 20:40
0
NCRMU पदाधिकारियों की रेल कर्मचारियों से मुलाकात:रेलवे क्वार्टर, वेतन-भत्ते की जानकारी ली; समस्याओं के समाधान का आश्वासन
स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की आगामी बैठक से पूर्व नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के मंडल और शाखा पदाधिकारियों ने ब्रज नगर शाखा के कार्यक्षेत्र रामगढ़ में रेल कर्मचारियों के बीच पहुंचकर सीधा संवाद किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मौके पर कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और रेलवे क्वार्टर, वेतन-भत्ते तथा सेवा संबंधी अन्य ज्वलंत समस्याओं को गंभीरता से सुना। संवाद के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से यूनियन नेतृत्व को अवगत कराया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी की समस्या संगठन की अपनी समस्या है और उनका सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। यूनियन ने आश्वासन दिया कि पीएनएम की बैठक में इन सभी मुद्दों को पूरी मजबूती और तथ्यात्मक आधार के साथ प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि इनका समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर दिखाई दे। संगठन ने मंडल की सभी शाखाओं में कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी हर जायज मांग का समाधान कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर एनसीआरएमयू के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, मंडल मंत्री सुकेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष संजीव जैन, संयुक्त मंडल मंत्री नीरज परिहार, ईदगाह शाखा अध्यक्ष अशोक मीणा, बाद शाखा सचिव रमेश बघेल, ब्रज नगर शाखा अध्यक्ष सुमरथ लाल मीणा, शाखा मंत्री महेश बघेल और कार्यकारी शाखा अध्यक्ष श्याम कुमार सहित शाखा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User