महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संगोष्ठी:वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं की भूमिका पर युवाओं ने रखे विचार
समाजवादी छात्रसभा के छात्र जागरूकता अभियान के तहत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शीर्षक 'वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं की भूमिका' था। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और अपने विचार रखे। अधिकतर छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव अति आवश्यक है। छात्र संघ का चुनाव राजनीति की नर्सरी होती है और इसमें पढ़े-लिखे युवा आगे चलकर समाज का नेतृत्व करते हैं। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान की सरकार नहीं चाहती कि पढ़े-लिखे युवा राजनीति में आएं। कार्यक्रम का संचालन राज सिंह यादव ने किया। इस दौरान अमन यादव, संजीव सिंह, आदर्श, नवनीत, अक्षय, वीरेंद्र, नेहा प्रजापति, सोनाली सिंह और दिव्या चौबे भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)