महिला बोली- प्रधान और उसके बेटों ने रेप किया:गांववालों के सामने न्यूड किया, खंभे से बांधकर पीटा, सिद्धार्थनगर में SP के पास पहुंची

Nov 03, 2026 - 05:53
0
महिला बोली- प्रधान और उसके बेटों ने रेप किया:गांववालों के सामने न्यूड किया, खंभे से बांधकर पीटा, सिद्धार्थनगर में SP के पास पहुंची
'प्रधान और उसके बेटों ने मेरे साथ रेप किया। मैं दवा लेने जाती थी, वहां नींद की दवा खिलाकर रेप करते थे। प्रेग्नेंट होने पर बोले कि धर्म परिवर्तन करा लो। गांववालों के सामने मुझे निर्वस्त्र किया और खंभे से बांधकर पीटा। अब गांव में घुसने नहीं दे रहे। पुलिस ने भी रेप की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया है।' यह कहना है सिद्धार्थनगर की रहने वाली महिला का, जिसने गैंगरेप का आरोप लगाया है। पिटाई से महिला का पूरा शरीर काला पड़ गया है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर सोमवार (2 नवंबर) को पीड़िता SP ऑफिस पहुंची। मामला खेसरहा थाना क्षेत्र का है। दैनिक भास्कर की टीम ने महिला से बात करके पूरा मामला जाना। पढ़िए रिपोर्ट… 1500 की आबादी में 15-20 हिंदू परिवार बन्हैति गांव की आबादी करीब 1500 है। इसमें करीब 150 मुस्लिम घर, जबकि 15-20 हिंदू परिवार रहते हैं। गांव का प्रधान अहमद हुसैन (50) है। उसने गांव के बाहर ही सड़क किनारे अपने घर पर एक हॉस्पिटल बना रखा है। हॉस्पिटल के बोर्ड में डॉक्टर का नाम सुधाकर पांडेय लिखा है, लेकिन अहमद भी वहां डॉक्टरी करता है। आरोप है कि अहमद के पास न कोई डिग्री है, न ही हॉस्पिटल का कोई रजिस्ट्रेशन है। गांव के लोग छोटी-मोटी बीमारी पर दवा लेने इसी हॉस्पिटल में जाते हैं। अहमद के घर में पत्नी बदरुन्निशा, 4 बेटे- अब्दुल गनी, अब्दुल शमी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद कलीम और एक बेटी अमीना खातून है। इनके साथ वो गांव के घर में रहता है। एक और तलाकशुदा महिला रिजवाना खातून को उसने दूसरा घर दे रखा है। इस घर में रिजवाना अपने बेटे असलम के साथ रहती है। सभी बेटों की उम्र 20 साल से ज्यादा है। 4 बच्चों को लेकर गांव में रहती है पीड़िता गांव की रहने वाली 28 साल की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। एक 6 साल का बेटा है। पति की पहले भी एक शादी हो चुकी थी। जिससे उसके तीन बच्चे (उम्र- 13, 10 और 8 साल) हैं। चारों बेटों को लेकर महिला गांव में रहती है, जबकि पति मुंबई में नौकरी करता था। महिला ने बताया- करीब 1 साल पहले मुझे बीपी की समस्या हुई। चक्कर आ रहे थे। दवा लेने के लिए मैं अहमद हुसैन के हॉस्पिटल में गई थी। अहमद ने मुझसे कहा कि घर जाओ, मैं वहीं आकर दवा दे दूंगा। इसके बाद घर आया और मुझे नींद का इंजेक्शन देकर रेप किया। इसके बाद इलाज के बहाने आकर अहमद के बेटों ने भी कई बार रेप किया। अल्ट्रासाउंड कराया, तो प्रेग्नेंसी का पता चला मुझे कभी पता नहीं चला कि मेरे साथ रेप हुआ है। अचानक एक दिन मेरे पेट में दर्द शुरू हुआ, तो मैंने अल्ट्रासाउंड कराया। उसमें मैं प्रेग्नेंट निकली। मेरे पति घर पर नहीं थे और कोई बाहर का व्यक्ति आता नहीं था। मैंने अहमद को बताया, तो उसने कहा कि यह मेरा बच्चा है। अब तुम धर्म परिवर्तन कर लो, तो मैं बच्चे को अपना लूंगा। मैंने मना किया, तो जबरन बस्ती ले जाकर मेरा अबॉर्शन करवा दिया। इसके बाद भी इन लोगों की ज्यादती नहीं रुकी। मेरे अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर मेरा शोषण करते रहे। इनका अत्याचार जब बहुत ज्यादा बढ़ गया, तो मैंने अपने पति को घर बुलाया। इसके बाद मैंने 20 अक्टूबर को एक एप्लिकेशन लिखी और SP के नाम पर रजिस्ट्री कर दी। जांच जब थाने पर आई, तो पुलिस ने अहमद को शिकायत के बारे में बता दिया। बाल पकड़कर घसीटा, डरकर पड़ोसी के घर घुसी 27 अक्टूबर को सुबह 7 बजे मैं बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रही थी। अचानक अहमद हुसैन अपने बेटों गनी, समी, असलम, रिजवाना खातून, बदरुन्निशा के अलावा 20-25 अज्ञात लोगों के साथ पहुंच गया। इन लोगों ने बाल पकड़कर मुझे घर से घसीट लिया। मैं बचने के लिए भागते हुए पड़ोसी के घर में घुस गई। ये लोग उनका दरवाजा तोड़ने लगे। डरकर पड़ोसी ने भी हमें घर से भगा दिया। गांव के लोगों के सामने पीटा, डरकर कोई नहीं आया बचाने इसके बाद मुझे लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। गांव के लोगों के सामने घसीटते हुए ले गए और बिजली के खंभे से बांध दिया। सबके सामने साड़ी खींचकर निर्वस्त्र कर दिया और पीटते रहे। डर की वजह से कोई बचाने नहीं आया। मेरे पति ने 100 नंबर पर फोन किया, तो पुलिस आई। पुलिस ने ही मुझे खंभे से छुड़ाया। मेरा पूरा शरीर काला पड़ गया है। दर्द की वजह से मैं चल नहीं पा रही हूं। मेरी एप्लिकेशन फाड़कर फेंक दी महिला ने बताया- यह सब होने से पहले ही मैंने खेसरहा थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन लोगों ने मेरे सामने ही एप्लिकेशन फाड़कर फेंक दी। इसके बाद पुलिस ने खुद देखा कि कितनी बेरहमी से मुझे पीटा गया। पुलिस ने मेरा खंभे से बंधा हुआ वीडियो भी बनाया था। इसके बाद भी मारपीट की मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। बोले- गांव में रहना है तो मेरे हिसाब से रहना पड़ेगा 28 अक्टूबर को मैं DM-SP ऑफिस भी गई, लेकिन किसी से मुलाकात नहीं हुई। वो लोग दबंग हैं, 4-4 गाड़ियां लेकर चलते हैं। लगातार धमकी दे रहे हैं। हफ्ते भर से डर की वजह से मैं, मेरे पति और रिश्तेदार गांव के बाहर भागते घूम रहे हैं। वो लोग कह रहे हैं कि गांव में नहीं घुसने देंगे। अगर यहां रहना है, तो हमारे हिसाब से रहना पड़ेगा। पहली पत्नी की भी रेप के बाद हुई थी हत्या महिला ने बताया कि मेरे पति की जो पहली पत्नी थीं, उनकी भी 2018 में रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक आरोपी असलम और उसके बहनोई रज्जाक को उम्रकैद की सजा हुई है। इस मामले में भी अहमद के नाम पर शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था। अहमद ने गांव की और भी कई लड़कियों के साथ रेप किया है। लेकिन, डर की वजह से कोई कुछ बोल नहीं पाता है। मैं बहुत परेशान हूं, मुझे न्याय दिलाया जाए। गांव की महिला ने पीड़िता के खिलाफ कराया केस वहीं, पुलिस ने सोमवार को असलम को गिरफ्तार किया। उसे SDM कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई। इसके अलावा गांव की एक दूसरी महिला झिनकी ने पीड़िता के खिलाफ थाने में मारपीट की शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। SSP डॉक्टर अभिषेक महाजन ने बताया कि मामले की जांच डुमरियागंज CO बृजेश वर्मा को दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। वहीं, CMO डॉ संजय दोहरे ने बताया कि अगर हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… बरेली मौलाना ने 3 दिन में जारी किए 3 फतवे: उमर की शादी, सारा की पूजा और दीपक के मोहम्मद नाम इस्तेमाल पर जताया एतराज बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीन दिन में तीन अलग-अलग मामलों पर फतवे जारी किए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की शादी, एक्ट्रेस सारा अली खान की केदारनाथ में पूजा और उत्तराखंड के दीपक कुमार के नाम के आगे मोहम्मद जोड़ने का मामला शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User