हापुड़ में 10 मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापा:20 नमूने जांच के लिए भेजे, गंदगी मिलने पर नोटिस
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पिछले 24 घंटे में 10 मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। त्योहारों के दौरान मिठाइयों में मिलावट की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। टीम ने 20 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। गंदगी और दूसरी खामियां मिलने पर सभी 10 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना का नोटिस दिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के आदेश पर मेरठ मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में अभियान चलाया गया। राज्य सचल दल ने हापुड़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर में मिठाई की दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने जसरुपनगर स्थित मेरठ स्वीट्स से एक रंगीन छेना मिठाई व एक बेसन, दिल्ली रोड स्थित बीकानेरवाला से एक ड्राई फ्रूट लड्डू व एक राजभोग, आर्य नगर के बाहर स्थित बंसल बीकानेर स्वीट्स से एक देसी घी व एक कादम्बरी छेना, कोठी गेट स्थित हाथरस स्वीट्स वर्कशॉप से एक छेना, छेना रसगुल्ला व एक खोया और पुराना बाजार स्थित न्यू त्रिलोक स्वीट्स से एक छेना, छेना रसगुल्ला और एक खोया का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा निजामपुर स्थित गोकुल स्वीट्स एंड स्नैक्स से एक बर्फी व एक खोया, पिलखुवा के मठमलियान स्थित गोपी मिष्ठान से एक छेना, मोहल्ला जाटान की मढैया स्थित अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड बेकर्स से एक खोया व एक सोनपापड़ी, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बीकानेरवाला के प्रतिष्ठान से राजभोग व रसकदम और आंबेडकर पार्क चौपला गढ़ में आकाशदीप स्वीट्स से एक बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य त्योहारों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और मिलावट पर रोक लगाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)