महंत दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि:महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक में कार्यक्रम, एआई के इस्तेमाल पर चर्चा
महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MPIT) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी की 57वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सीईओ आयुष चौरसिया ने की। समारोह के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रो. गोविंद पांडेय ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तकनीक के उपयोग पर चर्चा करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विवेकपूर्ण और सीमित इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि एआई के साथ-साथ 'नेचुरल इंटेलिजेंस' (NI) का उपयोग भी बेहद आवश्यक है। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महंत योगी लालनाथ जी महाराज ने गुरुजन द्वय के जीवन और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम में अतिथियों का औपचारिक स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. अनिल प्रकाश सिंह ने किया और मंच संचालन द्विजेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। अंत में डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर संतों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)