फर्रुखाबाद में तीन दिन की बारिश से खेतों में बर्बादी:10 साल का रिकॉर्ड टूटा, धान की फसल गिरी, किसान चिंतित
फर्रुखाबाद में बीते शुक्रवार से रविवार दोपहर तक हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। लगातार तीन दिन तक हुई बरसात से सड़कें कट गईं और खेतों में खड़ी फसलें भी गिर गईं। दो दिन बीत जाने के बाद भी खेतों से पानी नहीं निकल पाया है, जिससे किसान चिंतित हैं। जिले में हुई इस बारिश ने सितम्बर माह में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शहर से लेकर देहात तक जलभराव की स्थिति बन गई थी। खेतों में पानी भरने से धान सहित अन्य फसलें गिर गई, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। किसान भारत ने बताया कि उनकी 5 बीघा धान की फसल बारिश और हवा से पूरी तरह गिर गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण फसल के और खराब होने की आशंका है। गांव फतवापुर के महेंद्र शर्मा ने भी यही चिंता जताई कि गिरी हुई फसल पानी में सड़ सकती है। वहीं डीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि फसल नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट दी जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)