झांसी में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, पारा 12°C पहुंचा:सूरज की तपिश कम हुई, तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंचा

Nov 20, 2026 - 10:15
0
झांसी में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, पारा 12°C पहुंचा:सूरज की तपिश कम हुई, तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंचा
झांसी में पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं ने सूरज की तपिश कम कर दी है। शुक्रवार सुबह से धूप खिली है, लेकिन हवाओं के चलते ठंड का एहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह से अब ठंडक बढ़ेगी। अब तक मैदानी इलाकों से आने वाली हवाओं के चलते दिन में अच्छी धूप खिली होने से ठंडक का अहसास नहीं हो रहा था। लेकिन दो दिन से पहाड़ों की ओर से ठंडी हवाएं आनी शुरू हो गईं। ऐसे में गुरुवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की गति बढ़ने के साथ बढ़ेगी ठंड मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह का कहना है कि झांसी में पहाड़ों की ओर से अभी चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल रही है। हवा की गति में जैसे जैसे बढ़ोत्तरी होगी, वैसे-वैसे झांसी के तापमान में और भी गिरावट देखी जा सकती है। आने वाले एक सप्ताह में झांसी में ठंड और बढ़ जाएगी और तापमान भी गिर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User