महोबा में पत्नी को ढूंढने निकले पति की मौत:साइकिल से बागेश्वर धाम जा रहा था, 13 दिन पहले बेटी के साथ लापता हो गई थी पत्नी

Sep 28, 2026 - 20:43
0
महोबा में पत्नी को ढूंढने निकले पति की मौत:साइकिल से बागेश्वर धाम जा रहा था, 13 दिन पहले बेटी के साथ लापता हो गई थी पत्नी
महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सूपा मंडी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हमीरपुर निवासी महेश कुमार (35) के रूप में हुई है। वह अपनी लापता पत्नी को ढूंढने के लिए साइकिल से बागेश्वर धाम जा रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला चरखारी कोतवाली क्षेत्र का है। सूपा मंडी के पास महेश अपनी रेंजर साइकिल से जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 13 दिन पहले महेश की पत्नी अपनी 9 साल की बेटी को लेकर अचानक घर से कहीं चली गई थी, जिससे महेश काफी मानसिक तनाव में था। पत्नी उसे फोन पर अपनी लोकेशन कभी महोबा तो कभी बागेश्वर धाम बताकर गुमराह कर रही थी। इसी वजह से वह साइकिल से ही बागेश्वर धाम के लिए निकला था। महेश ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद चल रहा था। उनका 13 साल का बेटा अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई करता है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User