बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव की तैयारियां तेज:DM अनुनय झा ने की हाई-लेवल बैठक, कल जारी होगी अधिसूचना; देखें सभी 12 बूथों की लिस्ट

Sep 28, 2026 - 20:43
0
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव की तैयारियां तेज:DM अनुनय झा ने की हाई-लेवल बैठक, कल जारी होगी अधिसूचना; देखें सभी 12 बूथों की लिस्ट
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की गाइडलाइन के अनुसार चुनावी तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि सभी मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ-साथ मतदाताओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। कल जारी होगी अधिसूचना, 23 अक्टूबर को मतदान बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया निम्नलिखित तिथियों के अनुसार संचालित होगी। मुरादाबाद जनपद में बनाए गए कुल 12 बूथ, देखें पूरी सूची निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मुरादाबाद जनपद में कुल 12 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इन सभी स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। बूथों की सूची प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम ने दिए जीरो-टॉलरेंस के निर्देश बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता और आयोग के नियमों के पालन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मृणाली अविनाश जोशी, जॉइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे, अपर जिलाधिकारी (ADM) प्रशासन संगीता गौतम, एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, एडीएम नगर अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक जितेंद्र पाल और सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह सहित सभी तहसीलों के एसडीएम और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User