PET परीक्षा खत्म होते ही सड़कों पर जाम:घर लौटने वाले अभ्यर्थियों से यातायात व्यवस्था प्रभावित, राहगीर परेशान

Oct 25, 2026 - 17:43
0
PET परीक्षा खत्म होते ही सड़कों पर जाम:घर लौटने वाले अभ्यर्थियों से यातायात व्यवस्था प्रभावित, राहगीर परेशान
मुरादाबाद में रविवार को पीईटी परीक्षा खत्म होते ही शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा केंद्रों से निकले परीक्षार्थियों के घर लौटने से सड़कों पर यातायात बढ़ गया और कई इलाकों में जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। परीक्षा के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बसों और अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर निकले। एक साथ सड़कों पर आने से यातायात पर असर पड़ा। कई जगह वाहनों की आवाजाही धीमी रही, जिससे लोगों को पहुंचने में दिक्कत हुई। रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ दिखी। ट्रेन से घर जाने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी स्टेशन पहुंचे। इससे प्लेटफॉर्म और एंट्री-एग्जिट गेट पर भीड़ बढ़ गई। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में जल्दीबाजी भी दिखी। पीईटी परीक्षा के बाद शहर में यातायात और सार्वजनिक परिवहन पर दबाव बढ़ गया। सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन तक अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण दिनभर भीड़भाड़ रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User