मिर्जापुर की पांचों विधानसभा में मतदाता सूची का पुनरीक्षण तेज:मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के आवेदकों की सूची चस्पा
मिर्जापुर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का अभियान तेजी से चल रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ स्तर पर सूची का पुनरीक्षण और संशोधन किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर तहसील परिसर में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और संशोधन के लिए आवेदन करने वाले लोगों की सूची चस्पा की गई है। इसका उद्देश्य सूची में दर्ज नाम और विवरण को सार्वजनिक करना है, ताकि मतदाता उसे देखकर किसी गड़बड़ी पर आपत्ति दर्ज करा सकें। एसडीएम सदर महेंद्र सिंह की देखरेख में तहसील परिसर के मुख्य गेट के अंदर पश्चिम दिशा की दीवार पर सूची चस्पा की गई है। तहसील आने वाले लोग आसानी से सूची देखकर अपने नाम और विवरण की जांच कर सकते हैं। किसी नाम या जानकारी पर आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नाम, पता और अन्य विवरण में करा सकेंगे संशोधन अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करना और पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराना है। साथ ही गलत प्रविष्टियों को भी नियमानुसार दुरुस्त किया जाएगा। मतदाता अपने परिवार के सदस्यों के नाम भी जांचें प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी और परिवार के सभी सदस्यों की प्रविष्टियां मतदाता सूची में जरूर जांच लें। नाम, पता या अन्य विवरण में गलती मिलने पर निर्धारित समय के भीतर संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) या निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से सुधार कराएं, ताकि आगामी चुनाव में मतदान के दौरान परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)