मित्र संघ का गठन, जन समस्याओं पर आंदोलन की तैयारी:विपुल राय बोले- जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान के लिए करेंगे प्रयास

Sep 30, 2026 - 17:46
0
मित्र संघ का गठन, जन समस्याओं पर आंदोलन की तैयारी:विपुल राय बोले- जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान के लिए करेंगे प्रयास
संतकबीरनगर में जनसमस्याओं के मुद्दे उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल राय ने संतकबीरनगर में मित्र संघ का गठन किया है। संगठन की पहली बैठक बुधवार को दोपहर 1 बजे बिधियानी स्थित कार्यालय पर हुई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर विशेष रूप से तीन संकल्प लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल राय ने कहा कि आम जनता आज भी शासन-प्रशासन से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रही है। चुनाव के दौरान सड़क, नाली, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन कई बार लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर लूट-खसोट और भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ तो जनसमस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जनता की आवाज बनेगा मित्र संघ विपुल राय ने कहा कि मित्र संघ का उद्देश्य जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाना तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि जहां शासन-प्रशासन के स्तर पर जरूरी कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं, वहां संगठन जनता की आवाज उठाने का काम करेगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को समाज की बुनियादी जरूरत बताते हुए कहा कि इन तीनों क्षेत्रों में संगठन निरंतर काम करेगा। साथ ही मित्र संघ को पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तारित करने की योजना पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। पहली बैठक में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की पहली बैठक में अनूप राय, मनोज राय, गोलू राय, रवि राय, शुभम राय, श्रवण राय, इन्द्रेश निषाद, राजन पाण्डेय, हीरा लाल, भास्कर यादव, सोनू वर्मा, सूरज गुप्ता, शुभम सिंह, प्रदीप चौहान, तारिक सिद्दीकी, महताब रवान और मोहम्मद फैसल खान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User