औरैया में पौधों के महत्व पर जन-जागरूकता गोष्ठी:एक विचित्र पहल सेवा समिति ने 5100 पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा पर जोर दिया

Sep 27, 2026 - 11:47
0
औरैया में पौधों के महत्व पर जन-जागरूकता गोष्ठी:एक विचित्र पहल सेवा समिति ने 5100 पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा पर जोर दिया
औरैया में 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने देवकली मंदिर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता गोष्ठी की। इसमें पेड़-पौधों के महत्व और उपयोगिता पर जानकारी दी गई। समिति ने 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत 5100 पौधे लगाए थे। यह अभियान 20 सितंबर को पूरा हुआ था। संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं। अब लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा का काम शुरू हो गया है। कई जगहों पर कुछ पौधे खराब हो गए हैं। समिति उनकी पहचान कर देवकली मंदिर और सुभाष चौक पर नए पौधे लगा रही है। सुरक्षा अभियान जारी रहेगा। गोष्ठी में अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), मनीष पुरवार (हीरु), एल.एन.गुप्ता, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, विनोद पोरवाल, कुलदीप बाजपेई (बाबा), रामचंद्र सोनी और सतीश पोरवाल जैसे पर्यावरण योद्धा मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User